बलरामपुर

क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं, पुलिस विभाग के शासकीय वाहन की कुर्की-जब्ती
06-Jul-2026 10:47 PM
क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं, पुलिस विभाग के शासकीय वाहन की कुर्की-जब्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 6 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) के पीठासीन अधिकारी के आदेश पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग के शासकीय कैदी वाहन को कुर्क-जब्त कर न्यायालय परिसर में खड़ा करा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में पीडि़त पक्ष को न्यायालय द्वारा निर्धारित क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया था। क्षतिपूर्ति राशि के भुगतान में विलंब होने पर न्यायालय ने आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ओर से पीडि़त पक्ष को देय क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान नहीं किए जाने के कारण जिला एवं सत्र न्यायालय ने शासकीय कैदी वाहन की कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया। आदेश के पालन में वाहन को न्यायालय परिसर में जब्त कर खड़ा कर दिया गया।


अन्य पोस्ट