बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
शंकरगढ़, 25 जून। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम जमड़ी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के नवीन पेट्रोल पंप ‘महावीर फ्यूल्स’ का भव्य शुभारंभ सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा ने फीता काटकर किया। क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
शुभारंभ समारोह में शंकरगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष चिंतामणि भगत, राजपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत, उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, समाजसेवी अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अनुप अग्रवाल, भाजपा मंडल महामंत्री शंकरगढ़ मोनू अग्रवाल, जनपद सदस्य तिला साय, भोला खान, योगेश यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक उदेश्वरी पैकरा ने कहा कि नवीन पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को ईंधन के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। विशेष रूप से किसानों को डीजल की उपलब्धता में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, जिससे कृषि कार्यों में भी सुविधा होगी।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने ‘महावीर फ्यूल्स’ की स्थापना को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की।
ग्रामीणों ने भी इस नई सुविधा के लिए खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया।
नवीन पेट्रोल पंप के संचालन से शंकरगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ईंधन उपलब्धता के साथ-साथ बेहतर सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।