बलरामपुर

राजपुर में सामूहिक योगाभ्यास
21-Jun-2026 9:51 PM
राजपुर में सामूहिक योगाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 21 जून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को राजपुर कृषि मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने प्रार्थना, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, योग निद्रासन, मकरासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही भ्रामरी प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं भी कराई गईं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। योग व्यक्ति को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की भागदौड़ भरी जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है, जिसका प्रभावी समाधान योग है। योग से तन और मन संतुलित रहते हैं तथा निरोग जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, जगवंशी यादव, उदय यादव, रविप्रताप मरावी, विश्वास गुप्ता, राजेश यादव, संतोष पांडे, संतोष तिवारी, संतोष सोनी, राकेश तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, बरकत अंसारी, एसडीएम देवेंद्र प्रधान, तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, जनपद सीईओ संजय दुबे, सीएमओ रविंद्र लाल, कार्यक्रम अधिकारी मानसाय सिदार, श्यामलाल गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, प्रमिला भगत, अविनाश सिंह, जय सिंह सहित योग प्रशिक्षक चोंन्हाती सिंह, अनिल गुप्ता एवं अशोक बंसल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।


अन्य पोस्ट