बलरामपुर
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 25 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला बलरामपुर-रामानुजगंज का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 22 एवं 23 मई को अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित रिदम गार्डन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ ध्वजारोहण, भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदेमातरम् के साथ हुआ।
उद्घाटन सत्र में कृषि मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, सरगुजा संभाग प्रभारी अवधेश चंदेल तथा जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रशिक्षण वर्ग में उद्घाटन से समापन तक विभिन्न विषयों पर कुल 12 सत्र आयोजित किए गए। इनमें प्रशिक्षण वर्ग का महत्व, सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं, संगठन की भूमिका, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास, गुण, आचरण एवं दायित्व बोध, कार्य विस्तार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं विरासत, लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, मातृशक्ति समूह और महिला सशक्तिकरण, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, भाजपा का इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, विचार परिवार, एकात्म मानव दर्शन, संस्कृति राष्ट्रवाद, पंचनिष्ठा तथा देश के समक्ष राजनीतिक एवं सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रशिक्षण से संगठन की कार्यकुशलता बढ़ती है। भाजपा में सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।प्रशिक्षण वर्ग को भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रामसेवक पैंकरा, अवधेश चंदेल, ओमप्रकाश सिन्हा, बाबूलाल अग्रवाल, विधायक शंकुतला सिंह पोर्ते, अनिल केशरवानी आदि ने संबोधित किया।
समापन सत्र में सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैंकरा, प्रतापपुर विधायक शंकुतला सिंह पोर्ते एवं अंबिकेश केशरी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल कृष्ण मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल, प्रवक्ता दिनानाथ यादव, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, पूजा कश्यप, बसंती भगत, जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, सह प्रभारी अजय यादव, सोशल मीडिया संयोजक गौतम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह एवं जिला महामंत्री तथा प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक भानुप्रकाश दीक्षित ने किया, जबकि वर्ग नियंत्रक की जिम्मेदारी दीनानाथ यादव ने निभाई। प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई थीं।


