बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाताीी
राजपुर, 25 अप्रैल। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता का समाज भवन में स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पार्षद का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज अध्यक्ष सुरेश सोनी ने कहा कि विश्वास गुप्ता का यह निर्दलीय पार्षद के रूप में दूसरा कार्यकाल है। उन्होंने अपने प्रथम कार्यकाल में समाज को सामाजिक रूप से फर्नीचर उपलब्ध कराकर सहयोग दिया था। वहीं दूसरे कार्यकाल में समाज भवन में सीसीटीवी कैमरा एवं वातानुकूलित मशीन उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्षद द्वारा समाज के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप से भी नागरिकों की समय-समय पर मदद की जाती रही है। समाज के सभी नागरिक उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
सम्मान कार्यक्रम में पार्षद विश्वास कुमार गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा दिया गया स्नेह हमेशा बना रहे, इसके लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाज एवं वार्ड के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान रामाशीष सोनी, अनिल सोनी, संतोष सोनी, बंधु सोनी, ब्रिज मोहन सोनी, लल्लू सोनी, अमन सोनी, शंकर सोनी, संजीत सोनी, शिव सोनी, रामावतार सोनी, गोपाल सोनी, लव कुश सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुनील सोनी उपस्थित रहे।


