बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 22 अप्रैल। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा उत्साहपूर्ण माहौल में की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य संजीत कुमार, प्राचार्य शंभूनाथ मिश्रा, एवं प्रधानाचार्य विनय कुमार पाठक, सुमन दुबे, द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती माता एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस अवसर पर समिति सदस्य संजीत कुमार ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से विद्यार्थी और बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। वहीं प्रधानाचार्य विनय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, अनुशासन एवं घर पर निर्धारित दिनचर्या के अनुसार अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी साझा किए।
वार्षिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया -बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा अरुण में चक्रधर सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, आशी एका ,अजितेश सिंह, तृषा कुमारी,कक्षा उदय में वैभव सिंह, अभिजीत गुप्ता, आयुष, कक्षा प्रथम में आराध्या पाल, अवंतिका सिंह, हरे कृष्ण पाल, कक्षा द्वितीय में कुमारी दुर्गा, आर्यजीत गुप्ता, चंद्रेश माझी, भूमिका बाई, कक्षा तृतीय में अभिषेक केसरी, साधना यादव, शीतल शर्मा, कक्षा चतुर्थ में निशा श्रीवास, शौर्य सिंह, इवान राम,अंश पाठक, कक्षा षष्ठ में अनन्या सोनवानी, खुशी, सिंह, अनुज राठौर, कक्षा सप्तम में गौरी शंकर पाल, गुड्डू सोनी, पियूष हालदार, सुमन तिवारी, रंजू पाल, वैष्णवी त्रिपाठी, सिमरन दास, कक्षा नवम में जिला बाबू, ज्योति तिवारी, प्रियांजली सिंह, करीना कुमारी, शौर्य पांडे, नीरज कुमार, कक्षा एकादश में ऋषिका सोनी, आयुषी गुप्ता, आरुषि सोनी, ने कक्षा में अपना स्थान बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे।


