बलरामपुर

अवैध शिकार, 5 गिरफ्तार, एक फरार
21-Apr-2026 11:37 PM
अवैध शिकार, 5 गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 21 अप्रैल। वन परिक्षेत्र धमनी अंतर्गत उप परिक्षेत्र सुंदरपुर के डुगरु परिसर में वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा चिडिय़ा (रंग प्यारी) तीन  एवं एक गिलहरी का शिकार किए जाने की पुष्टि हुई है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दर्ज कर जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी पांच आरोपियों को 19 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश वन विभाग द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी के निर्देशन में संपन्न की गई। उनके मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी वाड्रफनगर प्रेमचंद मिश्रा तथा परिक्षेत्राधिकारी धमनी केशव राज खटकर के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।


अन्य पोस्ट