बलरामपुर

नदी में जहर डालकर मछली मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
05-Apr-2026 8:21 PM
 नदी में जहर डालकर मछली मारने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज, 5 अप्रैल। थाना रामानुजगंज क्षेत्र अंतर्गत कन्हर नदी के एनीकट में कीटनाशक मिलाकर मछली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, एनीकट में पानी का स्तर कम होने के कारण लोग मछली पकडऩे पहुंच रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा कीटनाशक दवा को चावल में मिलाकर पानी में डालने की शिकायत मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम निगरानी कर रही थी। 4 अप्रैल की शाम निगरानी के दौरान ग्राम पुरानडीह निवासी रवि राम (22), महावीर राम (42) और जमुना राम (33) को पानी में कीटनाशक मिश्रित चावल डालते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। रोकने पर आरोपियों ने विवाद कर मारपीट की कोशिश की।

पुलिस ने तीनों को बीएनएसएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रशासन ने इस कृत्य को पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताते हुए लोगों से ऐसे कार्यों से दूर रहने की अपील की है।


अन्य पोस्ट