बलरामपुर

रसोइयों की कार्यशाला
20-Apr-2026 10:45 PM
रसोइयों की कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 20 अप्रैल। रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत रसोइयों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों  में गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने के लिए रसोइयों को प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला में उपस्थित रसोइयों को पौष्टिक आहार की महत्ता, भोजन बनाने की सही विधि, साफ-सफाई के मानक एवं बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए संतुलित भोजन तैयार करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक तरीके से भी समझाया गया, जिससे रसोइयों को सीखने में आसानी हुई।

इस दौरान विकासखंड अधिकारी  विजय कुशवाहा ने भी प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी रसोइये पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्य का निर्वहन करें।

कार्यक्रम के अंत में रसोइयों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे अपने कार्य में लागू करने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट