बलरामपुर

राजपुर जनपद की सामान्य सभा में योजनाओं की समीक्षा, कई मुद्दों पर नाराजगी
21-Mar-2026 10:28 PM
राजपुर जनपद की सामान्य सभा में योजनाओं की समीक्षा, कई मुद्दों पर नाराजगी

राजपुर, 21 मार्च। जनपद पंचायत राजपुर के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में शिक्षा, कृषि, वन, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, एनआरएलएम, स्वास्थ्य, पशुचिकित्सा, मत्स्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यान, पीएमजीएसवाय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी जनपद सदस्यों को दी। इस दौरान सदस्यों ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संस्थागत प्रसव केंद्र से 21 दिनों के भीतर जारी करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए। वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्म भोजन नहीं मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग पर नाराजगी जताई गई।

सदस्यों ने विभाग प्रमुखों द्वारा बैठक में प्रतिनिधि भेजने पर भी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया कि बिना विशेष कारण के अधिकारी स्वयं बैठक में उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट