बलरामपुर

रामनवमी पर निकलेगी श्रीराम-जानकी शोभायात्रा, तैयारी बैठक
21-Mar-2026 10:24 PM
रामनवमी पर निकलेगी श्रीराम-जानकी शोभायात्रा, तैयारी बैठक

विश्वास गुप्ता बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 21 मार्च। नगर के माँ महामाया मंदिर परिसर में श्रीराम सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी रामनवमी पर्व पर भव्य श्रीराम-जानकी शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में शोभायात्रा की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान समिति की नवीन कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद विश्वास गुप्ता को समिति का अध्यक्ष तथा नीरज शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल सहित मनोज गुप्ता, सुरेश सोनी, अनिल गुप्ता, नरेश अग्रवाल, उमेश सिंह, विद्यानंद दुबे, राजेश यादव, राजा सिंह, राहुल गुप्ता, सावंत त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, पंकज ठाकुर, आदित्य विभु जायसवाल, निशांत गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 


अन्य पोस्ट