बलरामपुर

भाजपा संयुक्त मोर्चा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
14-Mar-2026 10:07 PM
भाजपा संयुक्त मोर्चा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 14 मार्च। भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा द्वारा विधायक निवास में सातों मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा तथा युवा मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी थे, जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराया गया और उनका अभिनंदन किया गया। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि मुन्नालाल चौधरी ने कहा कि भाजपा एक संगठनात्मक पार्टी है, जहां सभी मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री संतोष तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बबलू यादव ने किया। इस दौरान अनिल दुबे, गोपाल साहू, कैलास अग्रवाल, रवि प्रताप मरावी, अनिल गुप्ता, प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता, राजा सिंह, सुनील गुप्ता, राजेश यादव, गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट