बलरामपुर

अवैध ईंट भट्टों पर संयुक्त टीम की दबिश, जब्ती
08-Feb-2026 8:16 PM
अवैध ईंट भट्टों पर संयुक्त टीम की दबिश, जब्ती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर/रामानुजगंज, 8 फरवरी। अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए राजस्व विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कुरडीह एवं कंदरी में संचालित अवैध ईंट भट्टों पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कल की गई, जिससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से संचित वनोपज को जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में बिना वैध अनुमति व नियमों के उल्लंघन कर ईंट भ_ों के संचालन की पुष्टि हुई है। कार्रवाई के दौरान संबंधित सामग्री को जब्त कर लिया गया है तथा नियमानुसार आगे की विधिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध ईंट भ_ा संचालकों में खलबली मची हुई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा के दोहन और अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार की संयुक्त कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।


अन्य पोस्ट