बलरामपुर

सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की शोभा बनीं प्रदेश संगठन मंत्री
27-Jan-2026 10:08 PM
सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ की शोभा बनीं प्रदेश संगठन मंत्री

राजपुर, 27 जनवरी। सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने समाज हित एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए शोभा यादव को प्रदेश संगठन मंत्री (छत्तीसगढ़) के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 25 जनवरी 2026 को रतनपुर से जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। संगठन ने विश्वास जताया है कि श्रीमती शोभा यादव अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ करते हुए यादव समाज की महिलाओं को संगठित करने तथा उनके उत्थान व विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे नियुक्ति के पश्चात निर्धारित समयावधि में जिला एवं तहसील स्तर पर संगठन का विस्तार कर इसकी सूचना प्रदेश इकाई को दें।

इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष किरण यादव एवं संगठन महामंत्री गीता यादव ने शोभा यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नियुक्ति के पश्चात शोभा यादव ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्व यादव समाज महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा सौंपे गए दायित्व का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज की महिलाओं को संगठित व जागरूक कर नारी शक्ति को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किया जाएगा। समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।


अन्य पोस्ट