बलरामपुर
बलरामपुर, 16 दिसंबर। बलरामपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं सभापति बद्री यादव को पार्टी द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बद्री यादव समाज के हर वर्ग से सतत संपर्क बनाए रखने वाले, संगठन के प्रति समर्पित और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। वे हमेशा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए आगे खड़े रहते हैं, जिससे उन्हें समाज में व्यापक समर्थन प्राप्त है।
उनकी नियुक्ति से जिले में पिछड़ा वर्ग के उत्थान, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया है।
बद्री यादव की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


