बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,12 दिसंबर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जिला महिला सम्मेलन के तहत नगर के अग्रवाल धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सामरी विधायक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष महामंत्री सहित अन्य जिला पदाधिकारियों एवँ जिले के सभी मंडलो के महिला मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी मंडलों से आये महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल सहित सभी मंचासीन आगंतुकों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने आत्मनिर्भर भारत व महिलाओं के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है।आज देश की महिलाएं इसमे अपना पुर्ण योगदान दे रही है।आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भारत विदेशी वस्तुओं को छोडक़र स्वदेशी वस्तुयें अपना रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री भी आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने संकल्पित है।आज भारत देश विकसित देश बनने की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल हिरामुनी निकुंज भानु प्रकाश दीक्षित गौरीशंकर अग्रवाल मुन्नालाल चौधरी प्रवीण अग्रवाल शशिकला भगत सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह रवि प्रताप मरावी संतोष तिवारी बबलू यादव सुनील गुप्ता प्रशांत सिंह सहित बलरामपुर जिले के सभी मंडलो से महिला मोर्चा के अध्यक्ष सहित अन्य महिला कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।


