बलरामपुर
300 बोरी धान जब्त
08-Dec-2025 10:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 8 दिसंबर। बलरामपुर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान एवं नायब तहसीलदार नरेंद्र कंवर ने छापा मारते हुए 300 बोरी धान जब्त किया है।
उक्त धान अंबिकापुर से धंधापुर समिति में अवैध रूप से खपाने के उद्देश्य से एक आयशर मिनी ट्रक में लाया जा रहा था।
राजपुर एसडीएम को जैसे ही आयशर वाहन में 300 बोरी धान अंबिकापुर से धंधापुर समिति ले जाने की सूचना मिली उन्होंने वाहन को पीछा करके ग्राम रेवतपुर में पकड़ा जिसके बाद 300 बोरी धान लोड अशोक लीलैंड आयशर वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 5739 को जब्त कर राजपुर थाना के सुपुर्द किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


