बलरामपुर
किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने धान खरीदी केंद्र का लिया जायजा
04-Dec-2025 9:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,4 दिसंबर। किसान कांग्रेस प्रदेश एवं ब्लाक कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस बृजेश कुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ बरियों धान खरीदी केंद्र पहुंच कर किसानों के समस्या सुतली हमाल का पैसा धान वजन के बारे में जानकारी लिए।
किसानों ने बताया वजन 41..2000केजी ले रहे थे और 2 तीन किसान बोले सुतली नहीं मिल रहा हैं,हमाल को किसानों के दारा खुद से 12 से 14 रुपए बोरा लिया जा रहा है। श्री मिश्रा ने कहा कि खरीदी प्रभारी ऊपर बात कर के समाधान निकाले अन्यथा किसानों के साथ रोड पर उतरने को बाध्य होगे।
इस मौके पर बरियों मंडल अध्यक्ष रामकिशन,ब्लाक उपाध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव,सीधमा मंडल अध्यक्ष भुनेश्वर सिंह,मिनेश पैकरा,बृजेश पैकरा भी साथ मौजूद रहे।सभी ने किसानों के हित के लिए बात की ताकि आगे से व्यवस्था सुधर सकें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


