बलरामपुर
रामानुजगंज, 27 नवंबर। शासकीय हाई स्कूल कनकपुर में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा नवमी में अध्यनरत 24 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
संस्था के प्राचार्य फिरोज अंसारी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को अपने विद्यालय में आमंत्रित किया गया था, तत्पश्चात उनका स्वागत अभिनंदन विद्यालय में अध्यनरत छात्र- छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत, राज गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामचंद्रपुर विजय कुमार कुशवाहा के द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में सभी को जानकारी दी गई, तत्पश्चात उपस्थित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य फिरोज अंसारी के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम का मंच संचालन उमेश कौशिक व्याख्याता एवं रमन गुप्ता संकुल समन्वयक कनकपुर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप तिवारी जिला अध्यक्ष अधिवक्ता संघ,सुनील तिवारी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामचंद्रपुर, जयप्रकाश गुप्ता वरिष्ठ अधिवक्ता,शैलेश गुप्ता विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका रामानुजगंज,सीताराम गुप्ता मंडल अध्यक्ष रामानुजगंज,अनोज यादव विधायक प्रतिनिधि रामचंद्रपुर,राजकुमार यादव जनपद सदस्य महावीरगंज , अशर्फी यादव जनपद सदस्य भाला, राम अवतार यादव सांसद प्रतिनिधि, रामप्रवेश सिंह विधायक प्रतिनिधि हाई स्कूल कनकपुर, शिवकुमार यादव अध्यक्ष एसएमडीसी हाई स्कूल कनकपुर, पवन गुप्ता पार्षद रामानुजगंज, कपिलदेव सिंह सरपंच ग्राम पंचायत लूरगी, मंजर अली उप सरपंच कनकपुर, उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों के द्वारा फ़ीता काटकर छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया एवं छात्राओं ने साइकिल की घंटी बजाकर उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।


