बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,17 नवंबर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रविवार को अपने एक दिवसीय अल्प प्रवास पर बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ पहुंचे थे। वे यहां आयोजित जनजाति गौरव दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए राजपुर में सिविल हॉस्पिटल खोले जाने की माँग सहित स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन, विशेषज्ञ चिकित्सक, एम्बुलेंस सहित आयुर्वेद हॉस्पिटल भवन निर्माण की माँग की है।
कार्यक्रम से लौटने के दौरान जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने अपने निवास पर समर्थकों के साथ मंत्री का पारंपरिक लोकगीत, पुष्पवर्षा, फूल-माला एवं आतिशबाजी के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अग्रवाल से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें माला पहनाकर हौसला बढ़ाया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि शिवनाथ जायसवाल,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल कैलाश अग्रवाल संतोष तिवारी राकेश अग्रवाल लमरु राम आनंद गुप्ता शुभम सोनी बबलू यादव आशीष सोनी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की पांच सूत्रीय माँग
अपने एक दिवसीय प्रवास पर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री से नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने मुलाकात कर नगर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की माँग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए राजपुर में सिविल हॉस्पिटल खोले जाने की माँग सहित स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन, विशेषज्ञ चिकित्सक, एम्बुलेंस सहित आयुर्वेद हॉस्पिटल भवन निर्माण की माँग की है।
नगर पंचायत अध्यक्ष धरम सिंह ने बताया कि पूर्व में भी इन्हीं सब माँगों को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की मुखिया विष्णु देव साय से मिलकर नगर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं हेतु ज्ञापन दिया गया है और आशा है कि नगर में बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमारी माँगे पूर्ण होगी।


