बलरामपुर

सडक़ हादसे में युवक की मौत
15-Nov-2025 9:27 PM
सडक़ हादसे में युवक की मौत

राजपुर,15 नवंबर। कुसमी मुख्य मार्ग पर सेवारी के पास एक सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। युवक राजपुर के ग्राम ठरकी का रहने वाला था और वह अपने ससुराल भोंदना जा रहा था, तभी सेवारी के पास सडक़ दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।   घटना शनिवार की सुबह लगभग दस बजे की बताई जा रही है। ग्राम ठरकी निवासी रामधनी कोरवा मोटरसाइकिल से शनिवार को सुबह घर से अपने ससुराल भोंदना जाने के लिए निकला था। तभी वह ग्राम सेवारी के शिव मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना के पश्चात फॉलो कर रहे राजपुर पुलिस की गाड़ी जब मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल चालक को गंभीर हालत में देखा तो उन्होंने तत्काल संजीवनी के माध्यम से घायल  को राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

लेकिन घायल रामधनी कोरवा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचते ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद राजपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट