बलरामपुर
रामनुजगंज, 7 नवंबर। विजयनगर में इस वर्ष भी पारंपरिक आस्था और भक्ति का प्रतीक विराट गोवर्धन पूजा (कराह पूजन) का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। इस महायोजन का संचालन गोविंद भगत (बनारस) के सानिध्य में संपन्न होगा। । छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री गजेंद्र यादव एवं राम विचार नेताम भी सम्मिलित होंगे।
9 नवम्बर दिन रविवार को गोवर्धन पूजन - प्रात: 10 बजे से प्रारंभ, दंगल पहलवान मुकाबला कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से होगा। प्रसाद वितरण एवं महाभंडारा - पूजन के उपरांत होगा। बांकी नदी के तट पर, धान खरीदी बिक्री केंद्र के पास, ग्राम विजयनगर में यह आयोजन सर्व समाज की एकता, भक्ति और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे समय पर पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करें। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर में तैयारी की जा रही है आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है।


