बलरामपुर

साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह निरीक्षक पद पर पदोन्नत
31-Oct-2025 10:12 PM
साइबर सेल प्रभारी हिम्मत सिंह निरीक्षक पद पर पदोन्नत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर, 31 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय नया रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के अनुसार साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक  हिम्मत सिंह शेखावत को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति आदेश जारी होने के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज  31 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के सभागार में ‘स्टार सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विश्वदीपक त्रिपाठी एवं उप पुलिस अधीक्षक (अजाक)  कमलेश्वर भगत द्वारा  हिम्मत सिंह शेखावत के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत अधिकारी निरीक्षक हिम्मत सिंह शेखावत को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं पदोन्नति पर शुभकामनाएं दीं तथा पुलिस विभाग द्वारा प्रदत्त दायित्वों का निर्वहन समर्पण एवं उत्कृष्टता के साथ करने की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर  प्रमोद किस्पोट्टा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक)  कमलेश्वर भगत, साइबर सेल टीम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट