बलरामपुर

कलेक्टर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
18-Oct-2025 9:47 AM
कलेक्टर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलरामपुर 17 अक्टूबर। जिले में 20 अक्टूबर दीपावली मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने जिले वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

कलेक्टर ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली का पावन पर्व सभी जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। रोशनी का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा और आरोग्य से प्रकाशित करे। उन्होंने कहा कि यह उत्सव सभी जिले वासियों के घर-परिवार को खुशियों से रोशन करे और सभी के कार्य सफल हों।

उन्होंने दीपावली के इस शुभ अवसर पर जिले वासियों से अपील की है कि स्थानीय बाजार, बिहान बाज़ार में पहुंचकर मिट्टी के दिये खरीद कर उनका उत्साहवर्धन करें।


अन्य पोस्ट