बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 28 सितंबर। घरेलू विवाद के कारण बगाड़ी निवासी युवक ने शराब के नशे में अपने ही घर के मयार में साड़ी की मदद से शनिवार रात्रि लगभग 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगाड़ी की है। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत बगाड़ी में एक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा कर शव को कबजे में लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक जगदीश पोया 32 वर्ष और उसकी पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। इस घटना से पूर्व भी मृतक के द्वारा महुआ के पेड़ में फांसी लगाने का प्रयास किया गया था लेकिन घरवालों के द्वारा समय रहते बचा लिया गया था। शनिवार रात्रि को भी शराब के नशे में पति पत्नी की बीच विवाद हुआ था और देर रात सभी के सो जाने के बाद साड़ी से घर मयार में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।


