बलरामपुर

जसवंत सिंह बने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष
27-Sep-2025 9:49 PM
जसवंत सिंह बने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष

बलरामपुर, 27 सितंबर। कांग्रेस संगठन ने किसान कांग्रेस मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जसवंत सिंह को सौंपी है। पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें बलरामपुर जिले की कमान दी है।

नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने जसवंत सिंह का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि जसवंत सिंह के नेतृत्व में जिले में किसान मोर्चा और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।


अन्य पोस्ट