बलरामपुर
रामानुजगंज, 21 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई।
मुख्य वक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों भारतीयों में नई आशा जगाई है। उन्होंने देश को जी-20 शिखर सम्मेलन में गौरव दिलाया, कोरोना काल में मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराई, धारा 370 समाप्त कर कश्मीर को नया भविष्य दिया और गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं चलाईं।
सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नई ऊँचाई दी है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे अभियानों ने दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने स्वागत भाषण में कहा कि मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाना हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री भानुप्रकाश दीक्षित ने किया तथा आभार प्रदर्शन शैलेश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अरुण केशरी, सुभाष जायसवाल, अशोक जैन, एस.पी. निगम, भाजपा पदाधिकारी तारावती सिंह, शर्मिला गुप्ता, शीला जायसवाल, सीताराम गुप्ता, अनोज़ यादव, अश्विनी गुप्ता, अजय यादव, सिद्धांत यादव, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक, व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


