बलरामपुर

समाज सेवा के क्षेत्र में जन चेतना कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे बने प्रेरणा स्रोत
06-Sep-2025 9:56 PM
समाज सेवा के क्षेत्र में जन चेतना कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे बने प्रेरणा स्रोत

रामानुजगंज, 6 सितंबर। समाज सेवा को अपना उद्देश्य बनाकर नि:स्वार्थ रूप से कार्य कर रहे जन चेतना कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास दुबे समूचे क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। उनके सेवा कार्यों की गूंज न केवल नगर में, बल्कि प्रदेशभर में सुनाई दे रही है।

श्री दुबे वर्षों से समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों के लिए तन-मन-धन से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भीषण ठंड में सडक़ों पर ठिठुरते लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने का जो अभियान शुरू किया है, वह बेहद सराहनीय है। हर साल वे स्वयं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उन्हें कंबल, स्वेटर, टोपी जैसे गरम कपड़े बांटते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, विकास दुबे उन बच्चों की भी मदद करते हैं जिनके पैरों में पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होती। वे नियमित रूप से ऐसे बच्चों की पहचान कर उनके लिए चप्पल, जूते, वर्दी और पाठ्य सामग्री की व्यवस्था कराते हैं।

 ताकि कोई बच्चा सिर्फ अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे।

उनकी यह सेवाभावना केवल मौसमी नहीं है, बल्कि वे वर्षभर किसी न किसी रूप में समाज के लिए सक्रिय रहते हैं। चाहे बाढ़ पीडि़तों की सहायता हो या किसी बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए आर्थिक मदद की बात, विकास दुबे हमेशा आगे खड़े दिखाई देते हैं।

उनके कार्यों से प्रभावित होकर समाज के अनेक युवाओं ने भी जन चेतना कल्याण मंच से जुडक़र सेवा कार्यों में भाग लेना शुरू कर दिया है। श्री दुबे का मानना है कि सच्ची सेवा वही है जो निस्वार्थ हो और हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।

उनकी कार्यशैली, व्यवहार और सेवा के प्रति समर्पण को देखकर अब समाज के विभिन्न वर्गों से उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। ऐसे कार्य निश्चित ही समाज में जागरूकता और मानवता का संदेश देते हैं।

 विकास दुबे जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं की बदौलत ही समाज में सकारात्मक सोच और सेवा की भावना बनी हुई है। उनके निरंतर प्रयासों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिल रही है, बल्कि समाज में एक नई चेतना का संचार भी हो रहा है।


अन्य पोस्ट