बलरामपुर

तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत
12-Jun-2025 10:09 PM
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 12 जून। बीती रात एक बार फिर तेज रफ्तार एवं शराब का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार बाइक सवार शराब का सेवन करने के कारण अपनी गति में नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण सीधा पेड़ से जा टकराया। इस दुर्घटना में उसे गंभीर स्थिति में राजपुर स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

घटना बुधवार की रात करीब आठ बजे की है। चिलमा कला निवासी गुडन चेरवा शाम छ: बजे अपने घर से गेहंू पिसवाने के लिए गोपालपुर गया था। गोपालपुर में गेहंू पीसने देने के बाद वह अपने साढ़ू भरथरी के घर सिंगचौरा चला गया, जहां वह अपने साढ़ू के साथ शराब पिया।

शराब पीने के बाद वह देर रात करीब आठ बजे अपने घर जाने के लिए निकला। जैसे ही वह सिंगचौरा नाला महान नदी के पास मोड़ पर पहुंचा तो वह अपने मोटरसाइकिल को नियंत्रित नहीं कर सका और सडक़ के किनारे पेड़ से सीधे जा टकराया। इस घटना में गुडन चेरवा बुरी तरह से गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी लगते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गुडन चेरवा को स्थानीयों की मदद से राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।


अन्य पोस्ट