बलरामपुर

युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने बीईओ दफ्तर घेरा
11-Jun-2025 9:45 PM
युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेसियों ने बीईओ दफ्तर घेरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर,11 जून। युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने  बी.ई.ओ. कार्यालय का घेराव किया।

ब्लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वर्तमान समय में बहुमत की सरकार है, परंतु छत्तीसगढ़ में अपराध भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरुप आदिवासी दलित गरीब लोग प्रभावित हो रहे हैं। वर्तमान समय में शैक्षणिक व्यवस्था में शिक्षकों की पदस्थापना संस्था स्कूलों के बंद करने की दिशा में सरकार की युक्तिकरण की नीति निंदनीय है।

सुनील सिंह ने कहा कि पूरे बलरामपुर जिले में लगभग 400 स्कूल और 325 से अधिक शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं।  युक्तियुक्तकरण की नीति रोजगार को प्रभावित करने वाला है, बंद होने वाले स्कूल के रसोईया भृत्य व अन्य कर्मियों को भी हटाया जा रहा है। स्कूल बंद होने से आदिवासी क्षेत्र के पिछले दलित-गरीब लोग पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षकों में महिला शिक्षकों का स्थानांतरण मनमानी तरीके से किया जा रहा है और यह भ्रष्टाचार और उगाही का जरिया बन गया है।

  कार्यक्रम में लघु वनोपज के जिला अध्यक्ष लालसाय मिंज,पुरनचंद जायसवाल,बृजेश मिश्रा नीरज तिवारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, रामनाथ पैकरा, देवबली सिंह विभु जायसवाल, आलोक सिंह शिवनारायण, आदित्य विभु जायसवाल फुलकेरिया, दयासागर सिंह इकबाल अंसारी सहित अन्य कांग्रेस जन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के घेराव के पूर्व कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या चरण शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट