बलरामपुर

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी व महिला सम्मान समारोह
31-May-2025 11:00 PM
 अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर विचार संगोष्ठी व महिला सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज, 31 मई। नगर के वार्ड क्रमांक 9 में स्थित काका लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में नगर पालिका परिषद रामानुजगंज  के तत्वावधान में पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर विचार संगोष्ठी एवं महिला सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया।

रेडक्रॅस सोसायटी  जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष शीला जायसवाल वरिष्ठ अधिवक्ता आरके पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, समाजसेवी सुभाष जायसवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, एसडीएम देवेन्द्र प्रधान ,सुभाष केशरीसहित नगरपालिका के पार्षदों के विशिष्ट आतिथ्य में रानी अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को याद किया गया और उन्हें एक महान शासक और समाज सेविका बताया।

    समारोह के मुख्य अतिथि रेडक्रॉस सोसायटी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों काम किया। उन्होंने महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया, साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के लिए अस्त्र शस्त्र की शिक्षा भी दी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर ने अपने शासनकाल में न्याय प्रिय और जन कल्याणकारी नीतियों को अपनाया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए काम किया उनके द्वारा कई धार्मिक स्थलों और मंदिरों का निर्माण करवाया गया। उन्होंने कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेको प्रयास किया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विविध आयोजनों के माध्यम से इनकी जयंती मनाई जा रही है। उनकी जयंती पर हम सबको उनके आदर्शों और योगदान को याद रखते हुए  उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम को एसडीएम देवेंद्र प्रधान वरिष्ठ अधिवक्ता आरके पटेल, समाज सेवी सुभाष जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने समारोह को संबोधित करते हुए पुण्य श्लोक अहिल्याबाई की जीवन से जुड़े विभिन्न मार्मिक पहलुओं  पर प्रकाश डालते हुए उसे आत्मसात करने की बात कही।

इस दौरान प्रमुख रूप से बलरामपुर नगर पालिका के अध्यक्ष लोधी रोम एक्का वरिष्ठ अधिवक्ता विमलेश सिन्हा, पार्षद सुरेश पुरी, विजय रावत, विकास गुप्ता, अर्जुन दास, पवन गुप्ता, पुष्पा ओम ठाकुर, भाजपा नेत्री चंदा सिंह, ललिता प्रमोद कश्यप, एस पी निगम, विनोद जायसवाल, सुमिला कुशवाहा, अशोक जैन, हरिवंश मेहता, दिलीप केशरी, ओम गुप्ता, लालमन सोनी, टी आर शर्मा, विपिन पाठक, मोहन गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, श्रवण यादव, कमाल अहमद, अंकित गुप्ता, अनूप कश्यप, बालकेश प्रजापति मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर कुमार, अजय गुप्ता, विनोद केशरी, प्रवीण पासवान, जगदीश राम सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

 24 स्वच्छता दीदी को किया सम्मानित

नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए प्रगति वन महिला समूह की 24 स्वच्छता दीदियों को कार्यक्रम के दौरान साड़ी देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने स्वच्छता दीदी के कार्यों की जमकर प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट