बलरामपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 1 मई। नगर में ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम जयंती के अवसर पर बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
नगर में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा परशुराम भवन में बड़ी धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई।परशुराम भवन में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा पूरे विधिविधान से श्री परशुराम भगवान की पुजा अर्चना व आरती कर पुजा संम्पन्न की गई।इस अवसर पर नगर के सर्व ब्राम्हण समाज के महिला पुरूष बच्चे युवा भारी संख्या में शामिल रहे।
परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व अध्यक्ष अनिल दुबे ने अपनी निजी कारणों से नए कार्यकारणी पर विचार करने का प्रस्ताव रखा जिसमें ब्लॉक कार्यकारणी के संरक्षकों द्वारा आपसी चर्चा कर सर्व सम्मति से संतोष कुमार पाण्डेय को नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही जिला सर्व ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी एवं जिला संरक्षक राजेंद्र तिवारी के द्वारा प्रभात रंजन त्रिपाठी (राजन) को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।उपस्थित सभी विप्र बंधुओं ने नई कार्यकारिणी का एकमत होकर समर्थन किया।
परशुराम जन्मोत्सव के इस कार्यक्रम में राजेंद्र दुबे नरेंद्र शुक्ला रमाकांत पांडेय अनिल तिवारी सत्येंद्र पाण्डेय डॉ ए एन द्विवेदी मानू चौबे राजा मिश्रा जिला सचिव उमेश झा आनंद पाण्डेय पुरेंद्र चौबे अभय नारायण नीरू शर्मा विद्या नंद दुबे अनूप दुबे आकाश दुबे ऋषभ देव आजाद तिवारी लाला पंडित सहित महिला समिति से श्रीमती गीता पांडे माला तिवारी सुषमा पाण्डेय विमला पाण्डेय ममता दुबे सहित सभी विप्र उपस्थित रहे। परशुराम पूजा का संचालन पंडित विराट राज तिवारी एवं पंडित पंकज मिश्रा द्वारा सम्पन्न कराया गया। पुजा पश्चात जिला अध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल वाड्रफनगर जिला स्तरीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना किया गया।