बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,1 मार्च। भारतीय जनता पार्टी में उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर आज संगठन नेतृत्व में बड़ी बैठक आयोजित की गई। विधायक निवास पर आयोजित इस बैठक में बाहर से पर्यवेक्षक ने भाजपा के सभी पार्षदों को उपाध्यक्ष के लिए रायशुमारी की गई। इस बैठक में सबसे बड़ी बात यह हुई कि भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए महिला पार्षद ने भी दावेदारी ठोंकी है।
नगरीय चुनाव समाप्त होने के बाद अब उपाध्यक्ष पद हेतु बड़ी जोरों से कवायद तेज हो गई है। नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा के बहुमत के बाद अब कई नाम सामने आ रहे हैं, जिससे उपाध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है।
उपाध्यक्ष पद की दौड़ में कई नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा में नौ पार्षद एवं अध्यक्ष पद जीतने के बाद भी अब भाजपा में उपाध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति निर्मित हो गई है। नगरीय चुनाव संपन्न होने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए कवायद तेज हो गई है।
भाजपा से वार्ड क्रमांक आठ के प्रत्याशी संजय सिंह के जीतने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए लगभग यह तय माना जा रहा था कि उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलेगी, परंतु आप जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे अब उपाध्यक्ष पद के लिए और भी उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जोड़-तोड़ करना शुरू कर दिया है। वहीं अब भाजपा से ही एक महिला पार्षद ने भी उपाध्यक्ष पद हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है।
शुक्रवार को भाजपा संगठन के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में आज अहम बैठक की गई, जिसमें भाजपा के सभी जीतने वाले वार्ड पार्षदों एवं अध्यक्षों के साथ अहम रायशुमारी की गई। बैठक में उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा पार्षदों से अलग-अलग रायशुमारी ली गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन की इस बड़ी बैठक में वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद मंजू अग्रवाल का नाम उपाध्यक्ष पद हेतु उभर कर सामने आ रहा है। उन्होंने इस बार महिला पार्षद को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने की मांग की है।
इस संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने कहा कि पर्यवेक्षक द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए सभी पार्षदों से रायशुमारी की गई है। उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद ने भी उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की है। उपाध्यक्ष कौन बनेगा, यह संगठन तय करेगा। यदि कोई पार्षद संगठन से बाहर जाएगा तो उस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।