बलरामपुर
राजपुर, 20 दिसंंबर। भाजपा में संगठन चुनाव के प्रथम चरण में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सोनी के अनुमोदन एवं पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश नंदे की सहमति से बलरामपुर जिले के सभी मंडलों में सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
विगत दिनों बलरामपुर जिले में मंडल अध्यक्ष हेतु चुनाव प्रभारी ने बैठक भी ली थी, जिसमें मंडल अध्यक्ष हेतु संभावित दावेदारों ने इस बैठक में अपनी-अपनी दावेदारी पेश की थी। 19 दिसंबर को जिले के सभी तेरह मंडलों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।
बलरामपुर जिले में 11 मंडल थे, जिसे बढ़ाकर वर्तमान में 13 मंडल बनाया गया है। जिले में वाड्रफनगर पूर्वी एवं महावीरगंज को नया मंडल बनाया गया है। बरीयों में चुनाव प्रभारी कृष्णा गुप्ता की उपस्थिति में जितेंद्र जायसवाल उर्फ छोटु को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि प्यारेलाल जायसवाल को बनाया गया है। राजपुर में चुनाव प्रभारी रामलखन सिंह पैकरा की उपस्थिति में जगवंशी यादव को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि अनिल दुबे, शंकरगढ़ में चुनाव प्रभारी राम किसुन सिंह की उपस्थिति में विवेक जायसवाल को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि दिनेश पैकरा कुसमी में चुनाव प्रभारी प्रवीण अग्रवाल की उपस्थिति में हीरामुनि निकुंज को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि संजय जायसवाल चाँदो में चुनाव प्रभारी अजित सिंह की उपस्थिति में शिवशंकर शुक्ला को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सत्यनारायण गुप्ता डौरा में चुनाव प्रभारी बलवंत सिंह की उपस्थिति में संजय पुशाम को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि महेंद्र गुप्ता बलरामपुर में चुनाव प्रभारी संजय सिंह की उपस्थिति में विजय प्रताप सिंह को मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि दिलीप सोनी रामानुजगंज में चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश सोनी की उपस्थिति में सीताराम गुप्ता मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि शर्मिला गुप्ता सनावल में चुनाव प्रभारी दीनानाथ यादव की उपस्थिति में मुंद्रिका सिंह मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सुखदेव वाड्रफनगर में चुनाव प्रभारी गौरी शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में धीरेंद्र कुमार द्विवेदी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि पुरंजय मिश्रा रघुनाथनगर में चुनाव प्रभारी शिवनाथ यादव की उपस्थिति में शोबरन कुशवाहा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि भगवान दास केशरी वाड्रफनगर पूर्वी में चुनाव प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल की उपस्थिति में सुनील पटेल मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि राहुल पटवा महावीरगंज में चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश सोनी की उपस्थिति में नारद यादव मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सुनील सिंह की नियुक्ति की गई है।


