बलरामपुर
शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच शुरू
17-Dec-2024 10:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,17 दिसंंबर। शिक्षक द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला बलरामपुर जिले के सनावल माध्यमिक शाला का है। मंगलवार शाम को समाचार लिखे जाने तक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मामले की जांच करने स्कूल पहुंचे हैं। सनावल पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं।
स्कूल की 6 बच्चियों ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि क्लास रूम में बंद करके शिक्षक बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करता है। इस मामले की शिकायत बच्चों के परिजनों ने स्कूल के प्राचार्य से की और एफआईआर दर्ज कराने पुलिस से शिकायत की गई थी। इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सदानंद कुशवाहा से कहा कि शिकायत मुझे शाम को मिली है। मामले की जांच कर रहा हूं। जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


