बलरामपुर
राजपुर, 20 मई। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धंधापुर में नाबालिग लडक़े और लडक़ी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी रविवार शाम 5 बजे पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा।
राजपुर क्षेत्र के ग्राम धंधापुर के डुमरपारा मुहल्ले में नदी के नजदीक पेड़ पर नाबालिग लडक़े और लडक़ी की पेड़ पर लटकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
नाबालिग लडक़ा अपने बुआ के घर रहता था। ग्रामीणों की माने तो दोनों घर से रात में ही लापता हुए थे। इसके बाद रविवार दोपहर बाद चरवाहा ने साल के पेड़ में फांसी पर लटका देखा और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। जानकारी लगते ही मौके पर गांव के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। घटना से गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक घटनास्थल से कोई सुसाइड भी नहीं मिला है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही कारण का खुलासा होगा।


