बलरामपुर

विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान शुरू
03-Mar-2024 8:47 PM
 विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,3 मार्च।
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत बलरामपुर भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में हो गया है। 

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान के माध्यम से आम लोगों से सुझाव एकत्रित करने के इस अभियान के तहत 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव एकत्रित करने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में जुट चुकी है। अभियान के प्रथम चरण में विकसित भारत संकल्प पत्र सुझाव अभियान का शुभांरभ राष्ट्रीय स्तर पर 26 फरवरी को हुआ, तत्पश्चात 27 व 28 फरवरी को प्रदेश स्तर पर फिर जिले स्तर पर इसकी लॉन्चिंग हुई है।  आगे उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 27 फरवरी से 15 मार्च - विकसित भारत को मिलन एवं संवाद कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थाओं के ज्ञापन एवं सुझाव लेंगे तथा विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों में हम जुटेंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले हमारी पार्टी लोगों से सुझाव मांग रही है इसके लिए एक फोन नंबर भी जारी किया गया है। इस अभियान के तहत एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव एकत्रित किए जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में जिला महामंत्री दिनानाथ यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रह़े।
 


अन्य पोस्ट