बलरामपुर
विजयादशमी पर एसपी ने किया शस्त्र पूजन
25-Oct-2023 6:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बलरामपुर, 25 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विजयादशमी दशहरा के मौके पर विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने शस्त्र पूजन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए।
विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन करने की परंपरा लंबे समय से चलती आ रही है। इस दौरान हवन-पूजन भी किया गया, साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और देश की सीमा पर ड्यूटी करने वाले जवानों के सुरक्षा की कामना भगवान से की गई। शस्त्र पूजन शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


