बलरामपुर

किसान कांग्रेस ने कृषि सामग्री से टैक्स हटाने किया प्रदर्शन
05-Aug-2023 8:38 PM
किसान कांग्रेस ने कृषि सामग्री  से टैक्स हटाने किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री का पुतला दहन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज,5 अगस्त।
किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे के नेतृत्व में स्थानीय लरंगसाय चौक पर कृषि सामग्री संबंधित चीजों पर 12 प्रतिशत से 28 प्रतिशत तक जीएसटी टैक्स को हटाने, किसानों को दिए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि का वापस वसूली करने को लेकर केंद्र शासन के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। किसान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई।

  इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता राहुल जीत सिंह ने कहा कि एक तरफ केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की आय डबल करने की बात करती है और दूसरी ओर किसानों के अन्न उत्पादन के लिए उपयोग में आने वाली बीज खाद, कृषि यंत्र, ट्रैक्टर पर 12 प्रतिशत  से लेकर 28 प्रतिशत  तक यह सी टैक्स लगा कर रखी है जिसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बदहाली के कगार पर पहुंच चुकी है।

 किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किसानों को खेती किसानी में आर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लांच कर के देश में किसानों को किसानी कार्य के लिए 1 वर्ष में 3 किस्तों में 6 हजार देने का निर्णय लिया और किसानों को वह राशि दिया गया,अब केंद्र सरकार उसमें से बहुसंख्यक किसान को अपात्र बताकर वह राशि वसूलने का कार्य अभियान चलाकर कर रही है जो किसानों के साथ अन्याय है।

इस दौरान निशांत चौबे,आयुष सोनी, सूरज मिश्रा, सलाम मंसूरी, विमलेश बर्मन, आकाश यादव प्रिंस गुप्ता मिराज खान अकाश गौड़,निशांत अग्रवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट