बलरामपुर

भूपेश है तो भरोसा है अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से किया जा रहा है जनसंपर्क
05-Aug-2023 8:35 PM
भूपेश है तो भरोसा है अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से किया जा रहा है जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 5 अगस्त।
बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा के ब्लॉक राजपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश है तो भरोसा है अभियान के तहत घर घर जा कर लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है एवं शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों तक पहुचाने का काम किया जा रहा है।

इस अभियान के बारे में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा,इस अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सभी गांव तक पहुँच कर शासन की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी देंगे और किसी योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है तो हितग्राही कार्ड अभियान के माध्यम से लोगों की बात शासन तक पहुचाने का काम करेंगे।

इस अभियान के तहत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता के द्वारा गाँव मे घूम कर लोगों के घरों पर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में पॉम्पलेट बांटा जा रहा है,साथ ही हितग्राही पंजीकरण फॉर्म पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जनता को जानकारी दिया जा रहा है।अगर लोगों को सरकारी योजनाओं को लेकर किसी तरह की समस्या आ रही है उसे दूर करने की जानकारी शासन को दी जा रही है। इसके लिए युवा कांग्रेस ने रजिस्ट्रेशन कॉल नंबर भी जारी किया है। 90900-29090 इस पर मिस कॉल कर छत्तीसगढ़ की जनता अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। रजिस्ट्रेशन कराने वालों तक यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाएंगे।

अभियान के शुरुआत के दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बलरामपुर रूपेश यादव, अभय सोनी, प्रयाग यादव,पंकज ठाकुर,अभिजीत भारती, राजा अंसारी, उगेश यादव, बीरेंद्र सहित युवा कांग्रेस के कार्यकता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट