बलरामपुर

भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार की विफलताएं गिनाईं
25-May-2023 9:25 PM
भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार की विफलताएं गिनाईं

किसान मोर्चा की द्वितीय कार्यसमिति बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजपुर, 25 मई।
भाजपा किसान मोर्चा की द्वितीय कार्यसमिति बैठक चौधरी फार्म हाउस पस्ता में हुई। कार्यक्रम में मुख्य बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री अनिल अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जयसवाल,किसान मोर्चा जिला प्रभारी आकाश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद जयसवाल,रामकिशुन सिंह,रामसेवक पैकरा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों तथा जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस की विफलताओं को गिनाया। इसी कड़ी में उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार ने किसानों के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जिसमें प्रत्येक किसान को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए देकर सहायता कर रही है। कांग्रेस झूठी वादा कर सत्ता में आई है,यह सरकार किसी काम की नही है और लगातार किसानों को ठगने का काम कर रही है। आने वाले समय मे सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव लडऩा है। कांग्रेस की नरवा, गुरवा, घुरवा बाड़ी योजना पूरी तरह से असफल है। किसी को गौठान में कोई सुविधा नहीं है,किसानों से जबरन गोबर खरीदा जा रहा है और उसी गोबर को बालू मिट्टी मिलाकर जबरन किसानों को थोपा जा रहा है। बूथ के कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत रीढ़ है और बूथ से ही हमको चुनाव लडना है।किसानों के साथ अन्याय करने वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।

इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष शिवशंकर मरावी,अज्जू गुप्ता, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरारी यादव,पवन गुप्ता, रामाकांत पांडे, अमीन साय,अभय मोहन भट्ट,जिले के मंत्री विजय यादव,निर्मल सिंह,मुरारी सोनी,आईटी सेल जिला संयोजक ऋषभ देव आज़ाद तिवारी,कार्यालय मंत्री शीतल सिंह एवं किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजपुर से गोपाल साहू,महामंत्री सुरेश यादव एवं शंकरगढ़ डावरा,बलरामपुर वाड्रफनगर रामानुजगंज के सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री व कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंच का संचालन किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भानूप्रकाश दीक्षित ने किया एवं आभार प्रकट जिला महामंत्री विकास मंडल ने किया।


अन्य पोस्ट