बलरामपुर
रामानुजगंज,13 मई। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल भवरमाल में सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे, सरपंच रेवती सिंह एवं विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेयी, प्राचार्य शैलेश दुबे की मौजूदगी में उत्कृष्ट अंक लाने वाले 10वीं 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। चौथे साल भी कक्षा 12वीं में डिस्ट्रिक्ट टॉप विद्यालय का रिकॉर्ड कायम रहा। कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर अर्पित कुमार सिंह डिस्ट्रिक्ट टॉप रहे।
कक्षा 12वीं में अर्पित कुमार सिंह, सौरव गुप्ता, इशिता आर्य बर्मन, आयुशी ठाकुर, अंशुमान चौबे ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं कक्षा दसवीं में अर्पणा दुबे, इस्तिया आर्य वर्मन ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ज्ञानेंद्र बाजपेई ने कहा कि हम लोगों के लिए बहुत ही गौरव की बात है। लगातार चौथे वर्ष भी डिस्ट्रिक टॉपर की परंपरा हमारे विद्यालय ने कायम रखी। हम लोगों का सतत प्रयास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रदान करें।
हमारे शिक्षकों के सतत मेहनत का ही परिणाम विद्यालय का उत्कृष्ट परिणाम है।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास दुबे एवं शैलेश दुबे ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।
इस दौरान आदित्य दास, शैलेश दुबे,जय चौबे, आलोक सिंह, रितेश कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, प्रदीप ठाकुर, मनी पासवान सहित छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन संगीत शिक्षक पवन पांडे ने किया।


