बलरामपुर
गाड़ी का ब्रेक फेल, एनएच-343 पर लगा लंबा जाम
25-Apr-2023 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 25 अप्रैल। आज सुबह अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर अमझार के पास एनएच-343 पर ब्रेक फेल होने की वजह से एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण लंबा जाम लग गया।
अंबिकापुर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग एनएच 343 पर अमझर के पास आज भोर में एक ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण घंटों मुख्य सडक़ जाम रहा। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर मुख्य सडक़ में दोनों और सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी गाडिय़ां फंसी रही।
जाम की जानकारी मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन यातायात विभाग की टीम व पहुंची मौके पर पर पहुंची। घंटों जाम रहे मुख्य सडक़ पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद वाहन को किसी तरह किनारे करवा कर यातायात बहाल किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


