बलरामपुर

रामानुजगंज भाजयुमो के मंडल महामंत्री बने विक्रम
04-Apr-2023 8:21 PM
रामानुजगंज भाजयुमो के मंडल महामंत्री बने विक्रम

रामानुजगंज, 4 अप्रैल। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज की घोषित नवीन कार्यकारिणी में रामानुजगंज युवा मोर्चा मंडल महामंत्री का दायित्व पार्टी के सक्रिय युवा भाजपा नेता विक्रम गुप्ता को दिया गया है। 

विक्रम गुप्ता पूर्व में विद्यार्थी परिषद से नगर मंत्री, नगर के उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा मंडल के महामंत्री जैसे दायित्व के रूप में बेहतर काम किया है, जिसकी वजह से पार्टी ने उन्हें उनके ऊपर भरोसा जताते हुए पुन: भाजयुमो मंडल महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। विक्रम गुप्ता हमेशा पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका में नजर आते हैं। 

मंडल महामंत्री का दायित्व मिलने के उपरांत विक्रम गुप्ता ने पार्टी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने हमें जो पुन: जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। श्री गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे वही भूपेश बघेल सरकार की विफलता सभी लोगों को अवगत कराएंगे।


अन्य पोस्ट