बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने कुछ दिनों पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व रवि भगत को सौंपा था एवं इसके बाद से ही चर्चा थी कि जिले में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा होगी।
अश्विनी गुप्ता की सक्रियता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पत्र जारी कर बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के जिला महामंत्री के रूप में अश्विनी गुप्ता की नियुक्ति की।
अश्विनी मूलत: रामानुजगंज के वार्ड नंबर 12 के मूल निवासी हैं। उन्होंने शिक्षा रामानुजगंज से ही प्राप्त की है। अश्विनी कॉलेज के समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति से शुरुवात की है। पूर्व में अश्विनी विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री, जिला संयोजक, विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे। उन्होंने छात्र जीवन में लगभग 10 वर्षों तक विद्यार्थी परिषद में विभिन्न पदों पर रहकर छात्र राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे जिले के साथ - साथ प्रदेश भर के युवाओं में अपनी अलग पहचान बनाई है।


