बलरामपुर

आंबा कार्यकर्ताओं की हड़ताल को जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन
18-Feb-2023 7:48 PM
आंबा कार्यकर्ताओं की हड़ताल को जनप्रतिनिधियों ने दिया समर्थन

राजपुर,18 फरवरी। नौ फरवरी से विकासखंड के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के द्वारा 8 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को इस धरना प्रदर्शन को तेंदूपत्ता प्रबंधक संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी और राजपुर नगर पंचायत के पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरन चंद जायसवाल ने अपना समर्थन दिया है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूरन चंद जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने जन घोषणापत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए जो वायदे किए थे, आज दिनांक तक पूरा नहीं किया गया है, जो बड़े दुर्भाग्य की बात है। अगर सरकार इनको पूरा नहीं करती है तो मेरे द्वारा कांग्रेस के लिए वोट मांगने का काम नहीं करूंगा, यह मंै संकल्प लेता हूँ।

वहीं  तेंदूपत्ता प्रबंधक संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेश सोनी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की माँग जायज है। सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में इनकी माँगों को जोड़ा गया गया था और कहा गया था कि अगर सरकार बनती है तो इनकी माँगों को पूरा किया जाएगा। अब जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस में खिलाफ जाकर सरकार का विरोध कर रही है तो ऐसे में निश्चित रूप से सामरी विधानसभा से कांग्रेस अपनी सीट नहीं बचा पाएगी।


अन्य पोस्ट