बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 29 जनवरी। नगर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया एवं शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक एवं सभी पार्षद उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ व पार्षदों के साथ महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आप सभी नगर वासियों के सहयोग से नगर उत्तरोत्तर विकास की ओर अग्रेषित है। नगर का सामाजिक सद्भाव बना रहे इसके लिए हम सब मिलकर कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत का क्षेत्रफल वर्तमान में बहुत बढ़ा है परंतु वर्षों पुराना है सेटअप है जिससे थोड़ा बहुत परेशानी होती है। परंतु नगर पंचायत के मेहनतकश कर्मचारियों के सहयोग से हम कार्य कर रहे हैं। नगर पंचायत के सभी पार्षदों के सहयोग से जन भावनाओं के अनुरूप कार्य हुए हैं एवं कार्य होंगे। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मधु गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता पार्षद अशोक जयसवाल राजेश सोनी, विजय रावत, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास दुबे, पार्षद अशोक गौड़ प्रमोद कश्यप, कौशल जयसवाल, संतोष गुप्ता, एल्डरमैन विकास गुप्ता, सीएमओ दीपक एक्का, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।
यहां भी फहराया शान से तिरंगा
जामा मस्जिद में सदर दस्तगीर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। किस्मत कॉलेज में विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया वहीं जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव के कार्यालय में राजेश यादव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बीडी लाल गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष शैलेश गुप्ता, पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संजय गुप्ता भाजयुमो जिला मंत्री अजय यादव,सुदीप विस्वाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। किस्मत नर्सिंग कॉलेज में ध्वजारोहण पूर्व जनपद अध्यक्ष शीला सिंह के द्वारा किया गया।
चाइल्ड एजुकेशन एकेडमी स्कूल में भी विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया वे यहां विगत कई वर्षों से ध्वजारोहण करते आ रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी।


