बलरामपुर

रामानुजगंज में कवि सम्मेलन आज, सुरेंद्र दुबे होंगे शामिल
27-Dec-2022 8:31 PM
रामानुजगंज में कवि सम्मेलन आज, सुरेंद्र दुबे होंगे शामिल

रामानुजगंज, 27 दिसंबर। नगर में आज पहली बार अंतरराष्ट्रीय कवि पद्मश्री से सम्मानित छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे का आगमन हो रहा है। वे आज  स्थानीय लरंगसाय कम्यूनिटी हॉल में संस्कार भारती द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।

प्राप्त सूचना के अनुसार संस्कार भारती की नगर इकाई द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र दुबे सम्मिलित हो रहे हैं। संस्कार भारती के सरगुजा संभाग प्रभारी पवन पांडे ने बताया कि आज शाम 7 से 10 बजे तक स्थानीय लरंगसाय कम्युनिटी हॉल में कवि सम्मेलन आयोजित है, जिसमें छ.ग. के प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र दुबे के साथ-साथ कवियत्री सुधा देवांगन एवं अन्य कविगण में गुलशन खम्हरी, दिलीप अग्रवाल, बालमुकुंद श्रीवास, राजेश कुमार सोनार, मुकेश चतुर्वेदी भी सम्मिलित हो रहे हैं। 

श्री पांडेय ने लोगों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो कर कविगणों का हौसला बढ़ावे।


अन्य पोस्ट