बलरामपुर

नेताम के समक्ष 32 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा
10-Dec-2022 7:25 PM
नेताम के समक्ष 32 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रामानुजगंज,10 दिसंबर। भाजपा के युवा नेता विकास गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी छोडक़र भाजपा पर विश्वास जताते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री रामविचार नेताम के समक्ष कई युवा भाजपा में शामिल हुए। 

कुछ समय पूर्व ही भाजपा में शामिल हुए युवा नेता विकास गुप्ता के द्वारा युवाओं को भी पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित कर उन्हें शामिल भी करवा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम के समक्ष लगभग 32 युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है, जिसमें प्रमुख रूप से राजू रवि, सोहराब आलम, शंकर चौधरी, विनय पूरी, सन्तोष ठाकुर, पिंकू तिवारी, मोनू ठाकुर, विवेक तिवारी, अंकेश तिवारी, करण कश्यप, शंकर सोनी, विवेक शर्मा एवं अन्य लोगों ने भी श्री नेताम पर विश्वास जताते हुए भाजपा में शामिल हुए।


अन्य पोस्ट