बलरामपुर

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कई वरिष्ठ कांग्रेसियों संग भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
28-Nov-2022 8:08 PM
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कई वरिष्ठ कांग्रेसियों संग भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 28 नवंबर। मध्यप्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जपं कुसमी उपाध्यक्ष शामिल हुए।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने फोन पर चर्चा के दौरान ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि हमारे नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यात्रा में शामिल भीड़ इस बात का उदाहरण है। ख़ुशी की बात है कि हर स्थानों पर पुष्प की वर्षा कर इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। जनता का सहयोग भरपूर मिल रहा है। इस यात्रा में लोग उत्साह पूर्वक शामिल होकर अपना समर्थन दे रहे हैं। 

संविधान दिवस के दिन 26 नवम्बर को जिला खरगोन (म.प्र.) के ग्राम मोटक्का से उमरिया चौकी होते मैयापुर डेम टेम्पल तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री  टीएस सिंहदेव, स्कूल शित्रा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, समाजसेवी योगेंद्र यादव, प्रखर वक्ता कन्हैया कुमार, विधायक अरुण वोरा, संसदीय सचिव पारसनाथ रजवाड़े , छ.ग .मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. प्रीतम राम, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, सामरी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.पी.सिंह देव, सरगुजा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा के महासचिव वेदान्त भारती एवं छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ शामिल होकर भारत जोड़ो यात्रा की।

ज्ञात हो कि लोगों से सीधा संवाद करने तथा देश से महंगाई, बेरोजगारी, डर  खत्म करने व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के उद्देश्य से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की है।


अन्य पोस्ट